{"_id":"5c98e3c352ede13090b347cb3a5c5c90","slug":"university-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली ही परीक्षा में यूनिवर्सिटी फेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली ही परीक्षा में यूनिवर्सिटी फेल
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन तक चली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पहली परीक्षा में फेल हो गया। आज 24 फरवरी से शुरू होने वाली एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा टल गई है। विश्वविद्यालय मेडिकल छात्रों का सप्लीमेंट्री परिणाम जारी नहीं कर सका। ऐसा न होने से इसमें फेल छात्र बुधवार से होनी वाली परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते थे। इसके चलते परीक्षा टालनी पड़ी। इसे अब 27 या 29 फरवरी से कराए जाने की बात कही जा रही है।
परीक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की हत्या के विरोध में 12 फरवरी से कर्मचारी हड़ताल पर थे। सोमवार को परीक्षा समय पर कराने के लिए सभी 150 छात्रों के परीक्षा फर्मा मैनुअल ही भरवा दिए, लेकिन सप्लीमेंट्री का परिणाम नहीं घोषित हो सका। जबकि, एसएन कोलज के पैनल ने जांच की गई उत्तर पुस्तिकाओं का विवरण कई दिन पहले ही विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दिया था।
विश्वविद्यालय को रिजल्ट सिर्फ कालेज की लॉग-इन आईडी पर अपलोड करना था। मंगलवार देर शाम तक विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसा नहीं करवा सका। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि सप्लीमेंट्री का रिजल्ट दो दिन में जारी कर 27 या 29 से परीक्षाएं करा दी जाएंगी। एसएन प्राचार्य डा. एसके गर्ग ने बताया कि सप्लीमेंट्री का रिजल्ट रुकने से परीक्षाएं टल गई हैं।
विज्ञापन
कैसे होंगी प्रयोगात्मक परीक्षा
- विश्वविद्यालय ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को प्रयोगात्मक परीक्षा नौ से 12 मार्च तक निपटाने की तिथि दी है। इससे पहले फाइनल परीक्षाएं जरूरी हैं। इनमें सात पेपर होने हैं। सवाल यह है कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं समय से कैसे हो पाएंगी?
छह छात्रों को परीक्षा से रोका
- मेडिकल के छह छात्र फाइनल परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसमें तीन छात्र इमरजेंसी के वार्ड ब्वाय पर हमला के आरोपी हैं और इतने ही कक्षाओं से बंक मारते रहे। प्राचार्य ने इन छह छात्रों के अभिभावकों को पत्र जारी कर दिया है।
व्यापम घोटाले के आरोपी ने भरा पीजी फार्म
- मध्यप्रदेश के व्यवसायिक परीक्षा मंडल घोटाले के आरोपी एसएन मेडिकल कालेज के छात्र ने मंगलवार को पोस्ट ग्रेजुएशन का फार्म भरा। बैच 2008 के छात्र उमेश कुमार को एसटीएफ के सिपाही अपने साथ लेकर आए। फार्म भरने के बाद एसटीएफ उसे साथ ले गई।