फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University gave opportunity to improve results

Agra News: विश्वविद्यालय ने दिया परिणाम में सुधार का मौका

Sun, 04 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
University gave opportunity to improve results
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम में सुधार का मौका दिया है। कॉलेज संचालकों से छात्र-छात्राओं को परिणाम में आई त्रुटि से संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं। प्राचार्यों ने छात्र-छात्राओं से परीक्षा परिणाम में आ रही दिक्कतों के संबंध में सूचना मांगी है। विश्वविद्यालय की इस पहल से जिले के करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं को अपना परिणाम सुधरवाने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जिले के 121 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इनमें स्नातक और परास्नातक पर पांच हजार छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिनके किसी न किसी सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम उचित रूप से जारी नहीं हुआ है। छात्र-छात्राओं के परीक्षा देने के बाद भी कहीं उनके लिखित परीक्षा के अंक दर्ज नहीं हैं तो कहीं प्रयोगात्मक परीक्षाओं में उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया है। गलत परिणाम को लेकर छात्रों के साथ ही महाविद्यालय संचालक भी परेशान हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा परिणाम के सुधार के लिए कॉलेजों से सूचनाएं मांगी हैं। प्राचार्यों ने अपने कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से गलत परीक्षा परिणाम की सूचना सोमवार तक उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


छात्र अपने सभी सेमेस्टर के परिणाम की कर लें जांच
विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि छात्र अपने सभी सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों की जांच कर लें यदि किसी में कोई गलती है तो उसकी जानकारी साक्ष्यों के साथ अपने महाविद्यालय को दें। इससे कि उनके परीक्षा परिणाम में समय रहे सुधार किया जा सके। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि छात्र सोमवार तक अपने परीक्षा परिणाम की जांच कर जानकारी देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed