फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Four more medals will be increased in the convocation

विविः दीक्षांत समारोह में छह पदक और बढ़ जाएंगे

Thu, 18 Nov 2021 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
University: Four more medals will be increased in the convocation
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 का दीक्षांत समारोह दिसंबर में कराने से पदकों की संख्या बढ़ जाएगी। अप्रैल 2021 में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह के लिए जारी की गई सूची के अनुसार कुल 104 पदक विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में दिए जाने थे। एलएलबी के परिणाम जारी नहीं किए गए थे। इनके चार पदकों को शामिल नहीं किया गया था। अब परिणाम जारी हो चुके हैं, ये पदक भी शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्रों को चार पदक दिए जाते हैं। पहली सूची में परिणाम न आने से ये पदक शामिल नहीं थे। इसमें एलएलबी अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा में अंतिम उच्चतम अंक पाने वाले को दिया जाने वाला रामेश्वर प्रसाद बागला (स्वर्ण पदक), एलएलबी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने पर दिया जाने वाला पंडित मोतीलाल नेहरू (स्वर्ण पदक), एलएलबी परीक्षा में उच्चतम अंक पाने पर दिया जाने वाला श्री मोहम्मद सैफउल्लाह खान स्मृति (स्वर्ण पदक) और एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा में ह्यूमन राइट्स एंड इंटरनेशनल लॉ प्रश्नपत्र में सर्वाधिक अंक पाने पर दिया जाने वाला श्री जवाहर लाल नेहरू (स्वर्ण पदक) शामिल हैं। इनके परिणाम आ चुके हैं। दीक्षांत समारोह में इनको शामिल किया जा सकता है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि पदक निर्धारण समिति की बैठक जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed