{"_id":"6232100e29b96e37d2372707","slug":"university-extended-the-last-date-for-filling-the-examination-form-till-21-agra-news-agr527304110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा और बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने जाने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। 21 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकते थे, इससे पहले 15 मार्च आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से परीक्षा फॉर्म भरे जाने की तारीख बढ़ाए जाने की सूचना जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा में स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम के द्वितीय व तृतीय वर्ष के संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं, बीएससी व बीकॉम वोकेशनल के द्वितीय व तृतीय वर्ष के संस्थागत छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, परास्नातक स्तर पर एमए व एमकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं, एमएससी प्रथम व द्वितीय वर्ष के संस्थागत छात्र-छात्राएं फॉर्म भर सकते हैं। इनके साथ भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भी भरे जा सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होने वाली सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को भी मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर छात्र-छात्राएं खुद या फिर संबंधित कॉलेज के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।