फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: 13 Examination Center dibara

विवि: 13 परीक्षा केंद्र डिबार किए गए

Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
University: 13 Examination Center dibara
- गत सत्र की परीक्षा में सामूहिक नकल में पकड़े गए थे, चार सेंटर दो वर्ष, नौ सेंटर एक वर्ष के लिए डिबार
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक बुधवार को खंदारी कैंपस में  कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गत सत्र की परीक्षा में जिन केंद्रों पर सामूहिक नकल पाई गई थी, ऐसे 13 परीक्षा केंद्रों को डिबार कर दिया गया है। चार महाविद्यालयों को दो वर्ष और नौ को एक वर्ष के लिए डिबार किया गया है।
विज्ञापन

गजराज सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज, इशारा, एटा (175), एसडी भदावर डिग्री कालेज, छलेसर, कुबेरपुर (321), श्री सिद्धबाबा महाविद्यालय, रामपुर, छारा अलीगढ़ (674), डीडीएस महाविद्यालय, भरतपुर, बजेडा, खार अलीगढ़ (685), डीएनवी कालेज, सादाबाद रोड, जटोरा, बल्देव, मथुरा (703), सेंट जोसेफ महाविद्यालय, मजफ्फरा, अलीगढ़ (745), श्री एमएसकेएस कुशवाहा मेमोरियल महाविद्यालय रायपुर, भोपांगला, खैर, अलीगढ़ (764), शिव शक्ति महाविद्यालय, हरवंशपुर, अतरौली अलीगढ़ (800) और लांगश्री कालेज ऑफ एजूकेशन, अर्रना खैर, अलीगढ़ (844) को एक वर्ष के लिए डिबार किया गया है।
विज्ञापन

 फैज-ए-आम मॉडर्न डिग्री कालेज, मथुरा (075), श्रीलाल सिंह डिग्री कालेज, आबिदगढ़ (199), केके कालेज, गोकुल, मथुरा (761) और केएलजी कालेज ऑफ एजूकेशन सहपऊ, हाथरस (450) को दो वर्ष के लिए डिबार किया गया है। परीक्षा नियंत्रक एवं कुलसचिव केएन सिंह के मुताबिक जिन केंद्रों को डिबार किया गया है, उनकी संबंधित विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन कालेजों में पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे
आगरा। परीक्षा समिति ने तीन कालेज में पर्यवेक्षक की मौजूदगी में परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। महाविद्यालय कोड 73, 536, 304 में पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। कुछ केंद्रों पर बड़ी संख्या में नकलची पकड़े गए थे। उनका परीक्षा परिणाम एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया है।

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी होंगी परीक्षा
आगरा। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा समिति ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।


पासिंग मार्क समान किए गए
आगरा। परीक्षा समिति ने राष्ट्र गौरव और पर्यावरण अध्ययन के पासिंग मार्क को समान कर दिया है। विद्यार्थी को संबंधित विषय की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 17 अंक लाना होगा। पहले यह अलग-अलग थी। वहीं अर्थशास्त्र और भूगोल के पूर्णांक भी समान कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed