{"_id":"6195048eeb26273d15141c20","slug":"units-of-aligarh-bulandshahr-poisoned-the-water-of-kali-kasganj-news-agr514932528","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़, बुलंदशहर की इकाईयों ने जहरीला कर दिया काली का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़, बुलंदशहर की इकाईयों ने जहरीला कर दिया काली का पानी
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में धूल, धुआं, धुंध होने से सिर्फ वायु गुणवत्ता सूचकांक ही नहीं गड़बड़ाया है, बल्कि गंदे पानी से जलीय प्रदूषण भी बढ़ रहा है। ऑक्सीजन का संतुलन गड़बड़ा रहा है। काली नदी में पानी का प्रदूषण बढने से जलीय जीवों की जान को खतरा बढ़ रहा है। कालीनदी के पानी को जहरीला करने में अलीग़ढ़, बुलंदशहर की औद्योगिक इकाईयों की भूमिका मानी गई है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ की इकाई ने कुछ दिनों पहले ही शिकायत पर रात में बुलंदशहर की इकाईयों की जांच की तो पता चला कि रातों रात बुलंदशहर की इकाईयों ने बिना ट्रीटमेंट के कालीनदी में सीवरेज छोड़ दिया था। हांलाकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक इकाईयों को नोटिस भी दिया था। अब गन्ने की पेराई शुरू हो गई है तो बुलंदशहर की चीनी मिल से अधिक सीवरेज निकलेगा तो कालीनदी का पानी और दूषित होने की संभावना है। इसको लेकर अभी से संजीदगी दिखानी होगी। अलीगढ़ की बीयर फैक्ट्री से भी निकलने वाला सीवरेज यदि बिना ट्रीटमेंट के कालीनदी में छोड़ा जाता है तब भी पानी प्रदूषित होगा।
अभी एसटीपी की भी नहीं शुरूआत
शहर से निकलने वाला गंदा पानी नालों के रास्ते कालीनदी में गिरता है। इस गंदे पानी के ट्रीटमेंट के लिए कासगंज कालीनदी पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया गया है, लेकिन अंतिम चरण में शुरूआत से पहले ही जिम्मेदारों ने अनदेखी कर दी और सितंबर माह में एसटीपी की शुरूआत का दावा करने वाले जिम्मेदार नवंबर में भी एसटीपी की शुरूआत नहीं कर पाए।