फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State SP Singh Baghel targeted Akhilesh Yadav Over Mainpuri Bypoll

मैनपुरी में बोले एसपी सिंह बघेल: मानसिक रूप से आज भी सीएम की कुर्सी से नहीं उतर पाए अखिलेश

Wed, 23 Nov 2022 07:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 07:27 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को भाजपा के चुनाव कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उनके निशाने पर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ही रही। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। 

विज्ञापन
Union Minister of State SP Singh Baghel targeted Akhilesh Yadav Over Mainpuri Bypoll
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां उन्होंने पत्रकार वार्ता कर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। एसपी सिंह ने कहा कि आज भी अखिलेश यादव मानसिक रूप से मुख्यमंत्री की कुर्सी से नहीं उतर पाए हैं। इसी का नतीजा रहा कि उन्हें आजमगढ़ सीट गवानी पड़ी। 

विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सुविधा का ध्यान रखते हुए आजमगढ़ उपचुनाव में अपने भाई के लिए वोट मांगने नहीं गए। इसका नतीजा धर्मेंद्र यादव को हार के रूप में मिला। उन्होंने कहा कि जिन्हें सपा अपना गढ़ कहती थी वह फिरोजाबाद, कन्नौज, बदायूं पहले ही ध्वस्त हो चुके हैं। इस चुनाव में मैनपुरी का गढ़ भी नहीं बचेगा। 

विज्ञापन

भाजपा की जीत का किया दावा  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव सपा और बसपा ने गठबंधन से लड़ा था। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव जैसे कद्दावर नेता सपा से मैदान में थे, तब उनकी लाखों की जीत हजारों में सिमट गई। इस बार न तो गठबंधन है और न ही मुलायम सिंह यादव जैसा नेता, इसलिए भाजपा की जीत सुनिश्चित है। बसपा के वोट बैंक के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बसपा के कोर वोट बैंक अनुसूचित जाति को ही मिला है। ऐसे में इस बार भाजपा को ही बसपा का वोटर समर्थन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा पहले जहां मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव नामांकन दाखिल करने के बाद केवल एक सभा करने आते थे और जीत का प्रमाण पत्र ले जाते थे। इस बार पूरा परिवार घर-घर जाकर वोट मांग रहा है, सभी के चेहरे पर हताशा साफ नजर आ रही है। उन्होंने हर हाल में भाजपा की जीत का दावा किया। 

नेताओं ने किया जनसंपर्क

बरनाहल कस्बे में भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य ने संपर्क किया। वहीं योगी सरकार की पूर्व खनन मंत्री व छिबरामऊ से भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने किशनी क्षेत्र में जनसंपर्क किया। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ. एसपी लहरी ने विधानसभा करहल के अंतर्गत विभिन्न गांव में प्रचार प्रसार किया। इसके अलावा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, एटा सांसद राजवीर सिंह ने जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed