फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State SP Singh Baghel driver assaulted by people in agra

आगरा: केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के चालक से मारपीट, गाड़ी की चाबी निकालने की कोशिश

Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सोमवार शाम को एक कार्यक्रम में गए थे। उन्हें छोड़ने के बाद चालक गाड़ी रोड किनारे खड़ी करने लगा। तभी कुछ लोग वहां आ गए और उसके साथ मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
Union Minister of State SP Singh Baghel driver assaulted by people in agra
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एमएम गेट क्षेत्र में सोमवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के चालक के साथ मारपीट की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री एक कार्यक्रम में गए थे। उन्हें कार्यक्रम में छोड़ने के बाद चालक अपनी गाड़ी को मोड़ रहा था। तभी कुछ लोग आ गए। आरोप है कि उन्होंने मारपीट कर दी। गाड़ी की चाबी खींचने की कोशिश करने लगे। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सोमवार शाम को छह बजे कटरा मदारी खां में हेल्प आगरा के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनकी गाड़ी को हरेंद्र लेकर आया था। केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने के बाद हरेंद्र गाड़ी को लेकर खाली स्थान पर रोड किनारे खड़ी करने लगा। इसी बीच वहां रहने वाले परिवार के लोग आ गए। आरोप है कि महिलाओं ने गाड़ी की चाबी निकालने की कोशिश की। विरोध पर मारपीट करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी चले गए।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

घटनास्थल पर एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। महिलाएं और युवक हाथापाई करते नजर आए। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी पर जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के साथ घटना हुई, तहरीर दी है

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि शाम को हेल्प आगरा के डायलिसिस सेंटर का उद्घाटन करने मोतीकटरा गया था। वहां जगह संकरी होने के कारण गाड़ी चालक ने उतारने के बाद गाड़ी को घुमाकर ला रहा था, जहां उसके साथ घटना हुई है, जिसकी चालक ने थाने में तहरीर दी है।



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed