फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi says no one has to fear over Gyanvapi row

Gyanvapi Case: आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी- न किसी को डरने की जरूरत न डराने की

Wed, 18 May 2022 08:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 08:02 PM IST
सार

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने ज्ञानवापी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन
Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi says no one has to fear over Gyanvapi row
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री एवं राज्यसभा के उप नेता मुख्तार अब्बास नकवींने बुधवार को ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कहा कि न किसी को डरने की जरूरत है। न किसी को डराने की। कुछ लोगों को दिक्कत है, वे भय और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग विपक्ष के साथ नफरत रखकर खुद नफरत के खलनायक बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन


आगरा में 18 से 29 मई तक आयोजित होने जा रही हुनर हाट के निरीक्षण के लिए बुधवार शाम पांच बजे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवीं शिल्पग्राम पहुंचे थे। यहां पत्रकारों ने ज्ञानवापी मामले पर पूछा। उन्होंने कहा कि हम से यही कहेंगे कि नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं। हम वो पार्टी हैं कि पत्थर को भी मोम कर दे। 

विज्ञापन

ओवैसी पर कसा तंज 

ओवैसी के बयान पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को काम ही भ्रम और भय पैदा करना है। ऐसे प्राणी भी निकल आते हैं, जिन्हें जनता कभी स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए इस मामले में अधिक टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बुलडोजर बदनाम हुआ अतिक्रमण तेरे लिए'

मदरसों को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि जो मदरसे पोर्टल पर दर्ज हैं। अच्छा काम कर रहे हैं। उन्हें सरकार की तरफ से ग्रांट दी जाएगी। जो मदरसे पोर्टल पर अपना ब्योरा दर्ज नहीं करा रहे उन्हें ग्रांट नहीं मिलेगी। यूपी में बुलडोजर के सवाल पर कहा कि बुलडोजर बदनाम हुआ अतिक्रमण तेरे लिए। दो दिन के दौरे पर ताजनगरी आए केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को 41वीं हुनर हाट का उद्घाटन करेंगे। 

लोगों के लिए बुधवार से खोल दी गई हुनर हाट  

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ताजमहल के निकट शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्टॉल पर जाकर दुकानदारों से जानकारी ली। बता दें कि हुनर हाट में बुधवार से लोगों का प्रवेश शुरू हो गया। औपचारिक उद्घाटन बृहस्पतिवार को होगा। हुनर हाट में 32 राज्यों के 800 से अधिक दस्तकारों ने स्टॉल लगाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed