{"_id":"604393358ebc3ec8967e0273","slug":"union-health-minister-says-many-companies-trial-for-corona-vaccine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा: कोरोना वैक्सीन के लिए 24 कंपनियों का चल रहा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा: कोरोना वैक्सीन के लिए 24 कंपनियों का चल रहा ट्रायल
Sat, 06 Mar 2021 08:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Mar 2021 08:05 PM IST
सार
- केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल संस्थान में कोविड लैब का उद्घाटन किया
- पहले केवल टीबी की हो रही थी जांच, अब लैब में कोविड-19 की जांच भी हो रही
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने के लिए देश में 24 कंपनियों का ट्रायल चल रहा है। इनमें से छह कंपनियों की वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है। ये वैक्सीन इसी साल उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शनिवार को आगरा के राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल संस्थान में देसिकन भवन और कोविड डायग्नोसिस फैसिलिटी लैब के उद्घाटन के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि देशवासियों के लिए पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है। अपनी जरूरतों का ध्यान रखने के बाद ही 60 देशों को वैक्सीन भेज रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में हावड़ा में पोलियो का आखिरी मरीज मिला था और वर्ष 2014 में देश पोलियो मुक्त हुआ। ऐसे ही कोरोना वायरस का भी खात्मा करेंगे।
‘वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त का भारत का लक्ष्य’
‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले कि दुनिया ने वर्ष 2030 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 तक देश को टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य दिया है।
कुष्ठ रोग के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 50 साल पहले एक हजार लोगों में से 15 को कुष्ठ मिलता था, अब 10 हजार लोगों में से एक को मिल रहा है। यह स्थिति देश के 600 जिलों की है।