फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   union budget 2021 india news in hindi agra people reaction on budget

Budget 2021: 'बजट में ताजनगरी के लिए कुछ भी खास नहीं, स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस'

Mon, 01 Feb 2021 02:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
union budget 2021 india news in hindi agra people reaction on budget
बजट 2021: अधिवक्ता राजकिशोर, अनिल वर्मा और रजनीकांत वर्मा (बायें से दायें) - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश कर दिया है। सोमवार को पेश किए गए आम बजट में ताजनगरी के हाथ खाली ही रहे। आगरा के लोगों को बजट से कई उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हुईं। मध्यम वर्ग के लिए भी कुछ खास नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए की गई घोषणा को लोगों ने अच्छा कदम बताया है। 

विज्ञापन


चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) साहिब सत्संगी ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न के संबंध में सरकार ने बदलाव किया है। अब प्रीफिल रिटर्न मिलेगा, जिसमें कैपिटल गेन और डिविडेंड इनकम लिस्टेड सिक्योरिटी का है, वह प्रीफिल होकर आएगा। इससे रिटर्न को सरलीकरण करने का प्रयास किया गया है। 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अब इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ेगा, यह राहत भरा कदम है। 
विज्ञापन

संबंधित खबर- Budget 2021: आम बजट से आम आदमी को झटका, मोबाइल और चार्जर होंगे महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल वर्मा ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 64480 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की घोषणा हुई हैं। जो सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं से अतिरिक्त है। सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी बजट बढ़ाया गया है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार ने कोरोना काल में सबक लिया और माना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट कम है। यह बजट स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति लगाएगा।


संबंधित खबर- Union Budget 2021: बजट में सेहत पर विशेष ध्यान, वित्त मंत्री ने किया आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान

अधिवक्ता राजकिशोर ने कहा कि आम बजट में आगरा के लिए कुछ भी विशेष नहीं है। और न ही यहां उद्योग को बढ़ावा देने के लिए। ताजनगरी में टीटीजेड की बंदिशों के कारण यहां इलेक्ट्रॉनिक इंड्रस्टी लाने की उम्मीद थी। उस पर भी कोई घोषणा नहीं हुई है। मध्यम वर्ग के लिए भी राहत नहीं दी गई है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed