{"_id":"689a55b73ccdd023e30dc578","slug":"uniform-country-and-tricolor-bharat-matas-cheers-echoed-in-sursadan-agra-news-c-25-1-agr1034-839241-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वर्दी, वतन और तिरंगा... सूरसदन में गूंजे भारत मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वर्दी, वतन और तिरंगा... सूरसदन में गूंजे भारत मां के जयकारे
विज्ञापन
आगरा। हाथों में तिरंगा, जुबां पर देश भक्ति के गीत, गूंजते भारत मां के जयकारे...। सूरसदन प्रेक्षागृह में सोमवार को कर्तव्य पथ कार्यक्रम में यही नजारा था। स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार और उनकी पत्नी मोनी शांडिल्य, पुलिस उप महानिरीक्षक (आगरा रेंज) शैलेष पांडेय और अपर पुलिस आयुक्त रामबदन सिंह ने किया। बेटियों ने आरंभ है प्रचंड गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया, तो हर कोई तालियां बजाने लगा। पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने देश का सिपाही हूं पर नृत्य किया। इसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली व पुलिस-पब्लिक संबंध को नाटक के माध्यम से मंचित किया। कार्यक्रम में पुशिक्षु पुलिसकर्मियों को बुलाया गया था।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि स्कूली बच्चों और वामा सारथी की टीम ने प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से पुलिसकर्मियों के जज्बे, त्याग और समर्पण को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिसकर्मियों का कर्तव्य पथ पर अग्रसर और उनके परिवारों के धैर्य व साहस को प्रस्तुत किया है। पुलिस और जनता के रिश्तों पर आधारिक संवाद ने दोनों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग के महत्व को रेखांकित किया है। कलाकारों और बच्चों को पुरस्कृत किया गया।