फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unidentified middle-aged dead body found landing in Hazara canal

Agra News: हजारा नहर में उतराता मिला अज्ञात अधेड़ का शव

Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Unidentified middle-aged dead body found landing in Hazara canal
कासगंज। नदरई के पास मौजूद हजारा नहर में शुक्रवार को एक अधेड़ का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। पीएसी के जवानों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालवा कर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी। नदरई स्थित हजारा नहर में बुधवार की देर शाम अज्ञात व्यक्ति का शव सिंचाई विभाग के डाक बंगला के निकट उतराया दिखा। वहां मौजूद पीएसी के जवानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास की। लेकिन पुलिस के घंटो प्रयास के बाद भी कोई भी व्यक्ति शव की शिनाख्त नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ उसके फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कराया हैए ताकि शव की शिनाख्त की जा सके। मृत अधेड़ की उम्र 50 वर्ष के करीब है। उसके शरीर पर सफेद काली धारी का शर्ट, नीला अंडरवियर एवं सफेद लुंगी हैं। मृतक की जेब से जालीदार टोपी मिली है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि नहर से मिली शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed