फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Underground power supply needed in dense areas

मंत्री जी... बिजली की समस्याओं का समाधान चाहिए

Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Underground power supply needed in dense areas
कासगंज। जिले में बड़ी समस्या घने बाजार और घनी बस्तियों में विद्युत तारों के मकड़जाल की है। इन क्षेत्रों में अंडर ग्राउंड विद्युत सप्लाई की जरूरत है। इसका प्रस्ताव भी लंबित है। शहर के लोग लंबे समय से यह मांग उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक निदान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री भी अंडरग्राउंड केबिल की जरूरत को समझते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं। उनके सामने कई बार शहर के लोगों ने इस मुद्दे को रखा है। ऊर्जा मंत्री के आगमन पर लोगों को समस्या के समाधान की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

- घनी बस्तियों में विद्युत खंभे को हटाकर अंडरग्राउंड केबिलों के माध्यम से आपूर्ति देना जरूरी है। जिससे आए दिन होने वाले फॉल्ट कम होंगे और लोगों को अच्छी आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अखिलेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, जिला सराफा एसोसिएशन।
- बाजार सकरे हैं। विद्युतापूर्ति अंडरग्राउंड होनी चाहिए। विद्युत पोलों से आवागमन बाधित होता है। वहीं बाजार के भवनों के बराबर विद्युत लाइनें पास से गुजर रही हैं। जो खतरनाक हैं।
- जितेंद्र वार्ष्णेय, जिला चेयरमैन, व्यापार मंडल।
- विद्युत आपूर्ति का बेहतर इंतजाम जरूरी है। आए दिन बाजारों में फॉल्ट होते हैं। भगदड़ मचती है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करना जरूरी है।

- सुधीर शर्मा, आयुर्वेद दवा निर्माता।
- शहर में विद्युत विभाग का मूल समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं है। विद्युत लाइनों को बाजार के इलाकों में भूमिगत करना जरूरी है। जिससे शहर की जनता को बड़ी राहत मिल सकेगी।
- मयंक बिंदल, दवा कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed