फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Underground electricity cable was stolen Etmadpur was plunged into darkness since midnight

Agra: बिजली की भूमिगत केबल हो गई चोरी, आधी रात से अंधेरे में डूबा एत्मादपुर; मुकदमा हुआ दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Apr 2025 09:44 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर में चोर बिजली की भूमिगत केबल ही चोरी कर ले गए। केबिल चोरी होने से एत्मादपुर में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। 
 

विज्ञापन
Underground electricity cable was stolen Etmadpur was plunged into darkness since midnight
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बुढ़िया के ताल स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से एत्मादपुर बिजलीघर को आने वाली भूमिगत विद्युतलाइन की केबल चोरी हो गई। इससे आधी रात से एत्मादपुर कस्बे की बिजली गुल हो गई। सुबह लोगों को पानी की भी समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


उप खंड अधिकारी धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1:30 बजे बुढ़िया के ताल स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से एत्मादपुर के 33 केवीए बिजलीघर के लिए आने वाली भूमिगत 450 मीटर लाइन की केबल चोरों ने खोदकर काट ली। इससे एत्मादपुर कस्बे और उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे जहां रात में लोग गर्मी के कारण ठीक से सो नहीं सके। वहीं सुबह लोगों को पानी की भी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आपूर्ति ठप होने पर अवर अभियंता गगन गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने विद्युत लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। बुधवार दोपहर करीब एक विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। उप खंड अधिकारी ने बताया कि चोरी गई करीब 450 मीटर केबल की कीमत 12 लाख रुपये है। एत्मादपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। केबल चोरी करने वालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed