फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Undergraduate admission 1,40,889, web registration of 2,37,006 students

स्नातक में प्रवेश 1,40,889, वेब रजिस्ट्रेशन 2,37,006 छात्रों का

Tue, 18 Jan 2022 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Undergraduate admission 1,40,889, web registration of 2,37,006 students
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में चालू सत्र में वेब रजिस्ट्रेशन के अनुपात स्नातक और परास्नातक में प्रवेश बहुत कम हुए हैं। स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2,37,006 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश कराया है, इसमें से 1,68,152 ने कॉलेजों और संस्थानों में रिपोर्टिंग की है। प्रवेश 1,40,889 ने ही लिया है। मौका मिलने पर दो दिन में ही स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करीब 11000 वेब रजिस्ट्रेशन और बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के सह समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह के मुताबिक बीए में प्रवेश के लिए 74,958 छात्र छात्राओं ने संबंधित संस्थानों और कॉलेजों में रिपोर्टिंग की है, इसके अनुपात में प्रवेश 66,100 ने लिया है। बीएससी में प्रवेश के लिए 63610 ने रिपोर्टिंग की है और प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 54,620 है। बीकॉम में प्रवेश के लिए 14,735 ने रिपोर्टिंग की है और प्रवेश 10,737 ने लिया है।
विज्ञापन

वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभी तक 43,907 छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 21,109 ने रिपोर्टिंग की है। जबकि प्रवेश अभी तक महज 14984 छात्र-छात्राओं के ही हुए हैं। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 43,000 से अधिक छात्र छात्राओं ने परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। उसके अनुपात में चालू सत्र में संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed