फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under the Samagra Shiksha Abhiyan, students will take out band tunes in colleges.

Agra News: समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्र कॉलेजों में निकालेंगे बैंड की धुन

Sun, 07 Apr 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Under the Samagra Shiksha Abhiyan, students will take out band tunes in colleges.
समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्र कॉलेजों में निकालेंगे बैंड की धुन
विज्ञापन

- जनपदीय प्रतियोगिता के लिए मांगे गए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक विद्यालयाें के विद्यार्थियों में देश भक्ति एवं एकता की भावना जागृत करने के लिए बैंड प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बैंक की धुन की शिक्षा देने के लिए भी कहा गया है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को छात्र-छात्राओं का गूगल फार्म भरने के लिए कहा गया है।
संयुक्त निदेशक माध्यमिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर बैंड प्रतियोगिता के सर्वेक्षण संबंधी जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं में देश भक्ति और एकता की भावना जागृत करने के लिए बैंड का प्रशिक्षण जरूरी है। विभाग ने बैंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले जनपद स्तरीय प्रतियोगिता होनी है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालयों में बैंड का सर्वेक्षण करते हुए जनपदीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का टीम सहित आवेदन कराया जाए। पत्र की प्राप्ति के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों को बैंड प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए गूगल फार्म भरने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं को बैंड का प्रशिक्षण दिलाने को भी कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता से चयनित टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed