{"_id":"5d7e09d28ebc3e93b4344fde","slug":"under-construction-mosque-roof-fell-down-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मस्जिद का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से चार मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मस्जिद का लिंटर गिरा, मलबे में दबने से चार मजदूर घायल
Mon, 16 Sep 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
थाना रसूलपुर गालिब नगर स्थित बड़ी मस्जिद में लिंटर डालने के दौरान अचानक बल्ली टूटने के साथ ही लिंटर भर-भराकर नीचे गिर गया। लिंटर के गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई।
काम कर रहे मिस्त्री सहित चार मजदूर घायल हो गए। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ उस समय नमाज नहीं पढ़ी जा रही थी। अन्यथा हादसा गंभीर होता। हादसे के बाद मौके पर बचाव के लिए लोग जुट गए। चार घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया जा सका।
थाना रसूलपुर के गालिब नगर स्थित बड़ी मस्जिद में निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को मस्जिद के दूसरी मंजिल पर 45-45 फीट का लिंटर डालने का काम चल रहा था। इस दौरान 15 मजदूर लिंटर डालने का काम कर रहे थे। दोपहर करीब 1.45 बजे लिंटर डालने का काम अंतिम दौर में चल रहा था।

मस्जिद में नमाज का वक्त होने वाला था व नमाजी आने की तैयारी में थे। अचानक लिंटर साधने को नीचे लगी बल्ली टूटने के साथ ही पूरा लिंटर भर-भराकर गिर गया।
लिंटर के ऊपर काम कर रहे मिस्त्री वीरपाल, मजदूर थाना उत्तर के टापाखुर्द निवासी राज, ठारपूठा निवासी रिंकू और श्रीपाल कॉलोनी निवासी संजीव घायल हो गए। घायलों को सरकारी एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा।
वीरपाल की हालत गंभीर होने के कारण वह ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। घटना के बाद मौके पर एसडीएम सदर राजेश वर्मा, तहसीलदार सदर ब्रहमानंद कठेरिया,सीओ इंदुप्रभा सिहं,एसएचओ दक्षिण फतेह बहादुर सिंह भदौरिया,उत्तर केशवदत्त शर्मा, रसूलपुर एवं रामगढ़ का पोर्स पहुंचा।

बचाव कार्य करने के लिए मस्जिद से जुड़े मुतवल्ली सहित क्षेत्रीय नागरिक जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अन्य कोई मजदूर लिंटर के नीचे नहीं दबा हो इस कारण सबसे पहले लिंटर के ऊपर पानी डाला गया। ताकि श्रमिक दबा हों तो उन्हें ऑक्सीजन मिलती रहे। चार घंटे की मशक्कत के बाद लिंटर के मलबे को साफ कर दिया।