फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   under construction house collapsed in agra roof of house under construction fell in rain at Agra

यूपी: आगरा में बारिश से निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, तीन बच्चों की मौत, परिवार के छह सदस्य घायल

Wed, 16 Jun 2021 10:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 16 Jun 2021 10:07 AM IST
सार

कागारौल स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी हाकिम सिंह का इन दिनों मकान बन रहा था। एक बड़े कमरे की छत का आधा काम हो चुका था। इसमें गर्डर और पत्थर रखने के बाद मिट्टी डाल दी गई थी। वहीं एक गर्डर के सपोर्ट के लिए पत्थर का बीम भी नीचे लगाया गया था। 

विज्ञापन
under construction house collapsed in agra roof of house under construction fell in rain at Agra
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कागारौल की वाल्मीकि बस्ती में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मोहल्ले के रहने वाले हाकिम सिंह के मकान की निर्माणाधीन छत पत्थर टूट जाने से ढह गई। मलबे में परिवार के बच्चों सहित नौ सदस्य दब गए। उन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल भी हैं। उनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।  
विज्ञापन


कागारौल स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी हाकिम सिंह का इन दिनों मकान बन रहा था। एक बड़े कमरे की छत का आधा काम हो चुका था। इसमें गर्डर और पत्थर रखने के बाद मिट्टी डाल दी गई थी। वहीं एक गर्डर के सपोर्ट के लिए पत्थर का बीम भी नीचे लगाया गया था। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम को तेज बारिश होने लगी। तकरीबन आधा घंटे तक बारिश हुई। इस कारण छत पर पानी भर गया। निर्माणाधीन छत पर दबाव बढ़ गया। रात तकरीबन आठ बजे पत्थर टूट गया, जिससे मलबा नीचे गिर गया। उस वक्त परिवार के बच्चों सहित नौ लोग घर में ही मौजूद थे। सभी छत के मलबे और पत्थरों के नीचे दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। चीखपुकार मचने पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने परिवार को मलबा हटाकर बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मलबा हटाया गया। 
 

दबे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। सभी को पुलिस के वाहनों से एसएन इमरजेंसी ले गए। उपचार के दौरान हाकिम सिंह की पोती आठ वर्षीय रोशनी, तीन साल की प्राची और पोता पांच वर्षीय मयंक की मौत हो गई।

वहीं हाकिम सिंह, उनकी बेटी डौली, बेटे जीतू, अनिल, उनकी दो साल की बेटी अनुष्का, पांच साल की दिव्यांशी, आठ साल की खुशी पुत्री राजेश घायल हो गईं। उनका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घटना की जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी भी पहुंच गए। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed