फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uncontrolled Scorpio overturned after hitting divider In Mathura

मथुरा में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो फौजियों की मौत

Sun, 31 Jan 2021 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 31 Jan 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
uncontrolled Scorpio overturned after hitting divider In Mathura
डिवाइडर से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक स्कॉर्पियो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो सैनिकों की दर्दनाक मौत हो गई है। नोएडा से आगरा की तरफ जा रही स्कॉर्पियो कार रविवार सुबह तकरीबन 6:15 बजे माइल स्टोन 75 पर गांव लखुटिया पार के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

 
स्कॉर्पियो गाड़ी में दो लोग सवार थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस व एक्सप्रेसवेकर्मियों ने मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला। ग्वालियर(मध्य प्रदेश) के मोहाना निवासी प्रदीप सिंह सरदार (37) पुत्र पूरन सिंह और सरदार गुरुबख्श सिंह (42) पुत्र सरदार जगतार सिंह निवासी माड़ी कम्बोक,तरनतारन (पंजाब) शनिवार की शाम सात बजे अमृतसर से स्कॉर्पियो से ग्वालियर के लिए चले। सेना पुलिस में लांस नायक प्रदीप अमृतसर में तैनात था जो कि छुट्टी पर घर आ रहा था, जबकि गुरुबख्श लद्दाख में तैनात था।
विज्ञापन


सागर में ट्रांसफर होने के कारण ज्वाईनिंग करने अपने दोस्त के साथ जा रहा था। रविवार की सुबह थाना नौहझील पर हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान पत्रों के माध्यम से शिनाख्त करके परिजनों को सूचित किया। दोनों लांस नायक एक दो साल में सेवानिवृत्त होने वाले थे। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सेना पुलिस में दोनों लांस नायक थे, परिजन शव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांस नायक गुरबख्श सिंह करीब 15 साल पहले सेना पुलिस में भर्ती हुए थे। लद्दाख में तैनाती के बाद उनका ट्रांसफर मध्य प्रदेश के सागर में हो गया था। अपने दोस्त के संग जाते हुए हादसे का शिकार हो गए। गुरबख्श सिंह के 14 साल का बेटा नवदीप सिंह तो आठ साल की बेटी खुशी है। चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर के गुरबख्श सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के सांडू प्रहलाद समेत परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर तरनतारन के किए निकल गए।

अमृतसर में थे तैनात, एक महीने की आ रहे थे छुट्टी
अमृतसर में सेना पुलिस में लांस नायक प्रदीप सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर ग्वालियर आ रहे थे। दोस्त गुरुबख्श सिंह भी ज्वाइन करने के चलते साथ आ गए। दो भाइयों में बड़े प्रदीप सिंह के दो बच्चे हैं। आठ साल का बेटा हरगुन तो पांच साल की बेटी ओवी है। बच्चे ग्वालियर में रहते हैं। 16 साल पहले प्रदीप सिंह की सेना पुलिस में भर्ती हुई थी। फिलहाल एक साल बाद प्रदीप सेवानिवृत्त हो जाते। मृतक के छोटे भाई संदीप सिंह समेत परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को ग्वालियर ले गए।

दोनों परिवारों में मच गया कोहराम
सेना पुलिस के दो लांस नायकों की मौत के बाद परिवार में तो कोहराम मच गया, वहीं मथुरा के वन कोर में भी दो जवानों की मौत से खलबली मची रही। सहयोग के लिए वन कोर की सेना पुलिस के जवान पूरी तरह से जुटे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed