फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled car ran over school children

Agra: बेकाबू कार का कहर...बिजली के खंभे से टकराने के बाद स्कूली बच्चों को राैंदा, मच गई चीखपुकार; दो घायल

Thu, 15 May 2025 12:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 15 May 2025 12:54 PM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर में बेकाबू कार ने कहर बरपाया। पहले कार बिजली खंभे से टकराई। इसके बाद दो बच्चों को चपेट में ले लिया। इससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। माैके पर चीखपुकार मच गई। 

विज्ञापन
Uncontrolled car ran over school children
हादसे में घायल मासूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बरहन में बेकाबू कार ने बिजली के खंभे में टक्कर मारने के बाद स्कूल से वापस घर जा रहे दो मासूमों को रौंद दिया। दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


कस्बा बरहन में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। इसके बाद स्कूल से लाैट रहे कक्षा पांच के छात्र अर्पित और कक्षा एक की छात्रा दिव्यांशी निवासी नगला वेल को रौंद दिया। बच्चों को टक्कर लगने के बाद चीखपुकार मच गई।  
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्राचीन शिव मंदिर के समीप कार सवारों को घेर लिया। कार सवारों से मारपीट की। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने कार को पलट दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।  थाना अध्यक्ष बरहन उदयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। कार सवारों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed