फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled bike fell into water filled pit

Agra News: अनियंत्रित बाइक पानी भरे गड्ढे में गिरी

Tue, 20 Aug 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike fell into water filled pit
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में सोमवार दोपहर सामने आए युवक को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पानी भरे गड़ढे में जा गिरी। राहगीरों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। शिकोहाबाद निवासी राज कुमार मैनपुरी जा रहे थे। दन्नाहार क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास युवक बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। संवाद
विज्ञापन




भाई-बहन हुए घायल
मैनपुरी। करहल मार्ग पर सोमवार सुबह बाइक फिसलने से भाई-बहन घायल हो गए। विधूना क्षेत्र निवासी नवीन कुमार सुबह बहन राखी को लेकर करहल रिश्तेदारी में जा रहे थे। एफसीआई गोदाम के पास बाइक फिसल गई। हादसे में भाई बहन घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भेजा। वहां मरहम पट्टी करवाने के बाद दोनों करहल चले गए। संवाद
विज्ञापन




बाइक फिसलने से युवक हुआ घायल
किशनी। ग्राम पंचायत फरेंजी के गांव कश्यप नगर निवासी बलवीर सिंह रविवार रात को बाइक से बाजार जा रहा था। तहसील के सामने बारिश के बीच अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। हादसे में बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क हादसे में मां बेटों सहित चार घायल
मैनपुरी।
जेल चौराहे के पास सोमवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटों सहित चार लोग घायल हो गए। महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए जनपद फर्रुखाबाद स्थित मायके जा रही थी।
मोहल्ला नगरिया निवासी जयदेवी सोमवार शाम पुत्र साहिल के साथ बाइक से फर्रुखाबाद मायके भाई को राखी बांधने जा रहीं थीं। बाइक पर उनके साथ 7 वर्षीय आर्यन और चार वर्षीय कीर्ति भी थी। जेल चौराहे के पास बाइक सवारों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी चार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलने के बाद घायलों के परिजन जिला अस्पताल आ गए।




सड़क हादसों में तीन लोग घायल
कुरावली। थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायल हुए कायम सिंह निवासी गांव सुजानपुर, पुनीत निवासी लालपुर गढी जैथरा एटा और उर्मिला देवी निवासी गांव हिरौंदी एटा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed