मैनपुरी: चाची के साथ कर रहा था छेड़खानी, चाचा ने शौचालय में बंद कर दिया भतीजा
रिश्ते के भतीजे ने महिला के साथ उस समय छेड़खानी कर दी, जब रात के समय वह शौचालय जा रही थी। महिला की आवाज सुनकर पति जाग गया, जिसके बाद आरोपी भतीजे के वहां से भागने का प्रयास करने में पसीने छूट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के समय घर में घुसे एक आरोपी ने अपनी चाची के साथ छेड़छाड़ की। शोर शराबा सुनकर जागे पति ने आरोपी को शौचालय में बंद कर दिया। जानकारी होने के बाद वहां पहुंचे आरोपी के परिजन हाथापाई कर उसे छुड़ा ले गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यहां का है मामला
बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 मार्च की ये घटना है। बताया गया है कि महिला रात को घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे वह शौच के लिए घर के बाहर निकली। तभी आरोपी भतीजे ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर पति आ गया तो आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा। आरोपी को भागने की जगह नहीं मिली तो वह शौचालय में घुस गया। महिला के पति ने बाहर से शौचालय का गेट बंद कर दिया।
चिल्लाने लगा आरोपी
शौचालय में बंद होते ही आरोपी चिल्लाने लगा। उसकी चीख सुनकर अन्य परिजन वहां आ गए। इस दौरान पीड़ित महिला के पति और परिजनों में मामले को दबाने के लिए विवाद शुरू हो गया। पीड़िता का पति आरोपी को पुलिस के हवाले करना चाहता था। बताया गया है कि जब पति ने बात नहीं मानी तो परिजनों ने हाथापाई शुरू कर दी।
जांच कर रही पुलिस
परिजनों ने शौचालय में बंद आरोपी को छुड़ा लिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। इसके बाद पीड़ित ने थाना बेवर में मामले की शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।