{"_id":"5dd7e7d68ebc3e54fc11de8b","slug":"unclaimed-car-parking-in-restricted-area-of-shri-krishna-janmasthan-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में चूक, मुख्य द्वार के समीप लावारिस कार खड़ी देख मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में चूक, मुख्य द्वार के समीप लावारिस कार खड़ी देख मचा हड़कंप
Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार के समीप खड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। शुक्रवार की दोपहर जन्मस्थान के मुख्य द्वार के निकट नोएडा के नंबर की कार लावारिस खड़ी देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।
जांच में पता चला कि कुछ श्रद्धालु इस मार्ग पर कार से पहुंच गए थे, जिन्हें पूछताछ के बाद जाने दिया गया। इस मामले में एसपी सुरक्षा ने मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार के सामने मार्ग को यलो जोन में रखा गया है। यहां कुछ दिन पहले तक किसी भी तरह के वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित था। अब व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए दो पहिया वाहनों को मार्ग पर चलने दिया जा रहा है, लेकिन चार पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।

पुलिसकर्मियों से मांगा जवाब
मार्ग के दोनों ओर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार की दोपहर नोएडा के नंबर की एक कार जन्मस्थान के मुख्य द्वार के सामने पहुंच गई। काफी देर तक वहां कार खड़ी देख दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की। कुछ देर बाद कार मालिक वहां पहुंच गया और उसने बताया कि वो दर्शन करने के लिए आया है। पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया।
एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पोतराकुंड की तरफ से कार प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसी थी। कार में कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। पोतराकुंड के बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।