फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ultrasound stopped in district hospital for six days in agra

UP: जिला अस्पताल में छह दिन से अल्ट्रासाउंड बंद...दर्द से कराह रहे मरीज, डीएम के आदेश पर भी नहीं मिली राहत

Wed, 05 Nov 2025 08:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Nov 2025 08:21 PM IST
सार

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भी पिछले दिनों निरीक्षण कर मशीन ठीक कराने के लिए निर्देशित किया था। बावजूद इसके मरीजों को राहत नहीं मिल सकी है। जांच नहीं हो पाने से मरीजों के ऑपरेशन में भी देरी हो रही है।

विज्ञापन
Ultrasound stopped in district hospital for six days in agra
जिला अस्पताल, आगरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में जिला अस्पताल में छह दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक नहीं हुई है। इससे अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ऑपरेशन के मरीजों को हो रही है। जांच नहीं होने से उनके ऑपरेशन भी नहीं हो रहे हैं। दर्द से कराहते हुए मरीज घंटों इंतजार करने के बाद मजबूरी में लौट रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बीते शुक्रवार को खराब हो गई थी। इसी दिन डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भी निरीक्षण कर मशीन ठीक कराने के लिए निर्देशित किया था। छह दिन बीतने पर भी मशीन ठीक नहीं हो पाई है। यहां रोजाना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 80-120 मरीज आते हैं। इनमें सबसे ज्यादा पथरी समेत अन्य बीमारियों के मरीजों को दिक्कत हो रही है। अल्ट्रासाउंड नहीं होने के कारण डॉक्टरों को पथरी समेत अन्य ऑपरेशन टालने पड़े हैं।
विज्ञापन


कलाल खेरिया के सुनील राजपूत ने बताया कि पत्नी के पेट में पथरी बताई है। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कर जांच रिपोर्ट दिखाने के लिए कहा। इसके बाद ही ऑपरेशन होगा। दो दिन से लगातार चक्कर काट रहा हूं, मशीन ठीक नहीं हुई है। निजी सेंटर में जांच करानी पड़ेगी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि मशीन में तकनीकी दिक्कत आ गई है। संबंधित कंपनी को दो बार शिकायत कर चुके हैं। इसकी टेक्निकल टीम शुक्रवार को आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से लगा रहा चक्कर
टेढ़ी बगिया निवासी देवेंद्र ने बताया कि पेट में दर्द होने अल्ट्रासाउंड कराना है। सोमवार से रोजाना आ रहा हूं, लेकिन मशीन ठीक नहीं हुई है। स्टाफ हर बार अगले दिन आने की कहता है।


एसएन में दिखाने के लिए कहा
मंटोला निवासी अकील ने बताया कि बेटे के पेट में दर्द रहता है। दवाओं से आराम नहीं मिलने से डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा, मशीन खराब होने पर स्टाफ ने एसएन में दिखाने को कहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed