फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ultimatum of 48 hours to police

पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम

Thu, 18 Feb 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 18 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
ultimatum of 48 hours to police
सतेंद्र सिंह हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर चल रहे विवि कर्मियों ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


गुस्साए कर्मचारी जुलूस के रूप में एसएसपी दफ्तर पहुंचे। इनके साथ आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, आगरा कालेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ और सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन के पदाधिकारी भी रहे। एसएसपी न मिलने पर प्रदर्शनकारी भड़क गए। ‘पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाने लगाए। इसके बाद एसपी सिटी सुशील घुले को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, आनंद टाइटलर, राजकुमार, संतोष यादव, श्याम, नेत्रपाल यादव, छोटूराम बघेल, चंद्रप्रकाश सोनी, भूपेंद्र कुमार, शिव सिंह, रमेश यादव, रोहित शर्मा और राजीव शर्मा रहे।
विज्ञापन


- एडेड कालेजों के कर्मचारियों का समर्थन मिला है। दो दिन में हत्यारे नहीं पकड़े तो इनमें तालाबंदी कर शैक्षणिक कार्य बंद करा दिया जाएगा। - अखिलेश चौधरी ( अध्यक्ष विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ )
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस हत्या की निष्पक्ष जांच करे, इसमें जिसका भी हाथ हो, उसकी बिना किसी दबाव के गिरफ्तारी की जाए। एसोसिएशन कर्मचारियों के साथ है। - डा. रामेश्वर सिंह, (अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस कालेज )
यह पूरा खेल भ्रष्टाचार का है जिसने कर्मचारी की बलि ली है। डर इस बात का है कि पुलिस फर्जी खुलासा न कर दे। जांच सीबीआई से कराई जाए। - डा. वीरेंद्र चौहान ( अध्यक्ष, औटा )


खुलासे की मांग
- कर्मचारी की हत्या के विरोध में आरबीएस कालेज में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की मीटिंग हुई। इसमें घटना का जल्द खुलासे की मांग की। बैठक में अध्यक्ष दुर्गपाल सिंह, राजीव प्रताप सिंह, हरवीर सिंह, मनीष पाल, चंद्रपाल सिंह, हरिओम शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed