{"_id":"5f68e90107d7c96f023ae161","slug":"ugc-grants-for-16-courses-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 16 कोर्सों के लिए यूजीसी ने दिया अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 16 कोर्सों के लिए यूजीसी ने दिया अनुदान
Tue, 22 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईआईटी), फार्मेसी विभाग, रसायन विज्ञान, दीनदयाल उपाध्याय संस्थान, दाऊदयाल संस्थान और कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी एवं भाषा विज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) के स्किल डेवलपमेंट के 16 कोर्सों के लिए यूजीसी ने अनुदान दिया है।
विज्ञापन
50 फीसदी अनुदान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और बाकी का विश्वविद्यालय वहन करेगा। पहले वर्ष के लिए 50 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 2020-21 सत्र के लिए यूजीसी में अनुदान के लिए 16 कोर्सों को राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के तहत आवेदन किया था, जिनको स्वीकृति मिल गई है। यूजीसी से समन्वय बनाने के लिए प्रो. वीके सारस्वत को समन्वयक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगा लाभ
- पहली साल में कोर्स शुरू करने और संसाधन विकसित करने के लिए 50 लाख का अनुदान मिलेगा। जब तक कोर्स चलेगा हर साल 10 से 12 लाख रुपये शिक्षकों के मानदेय के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन
- प्रत्येक कोर्स का 60 प्रतिशत अंश कौशल योग्यता पर आधारित होगा, 40 प्रतिशत परंपरागत होगा।
- कोर्स में तय सीट के मुकाबले कम से कम 50 फीसदी पर प्रवेश होने पर ही कोर्स संचालित हो सकेगा।
- प्रवेश लेने वाले छात्रों का यूजीसी के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।
एलएलएम की कक्षाएं एक अक्तूबर से
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आवासीय इकाई में चलने वाले कोर्स एलएलएम की कक्षाएं एक अक्तूबर से प्रारंभ हो रही हैं। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि कक्षाएं लंबे समय से लंबित थीं। एलएलएम में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र समन्वयक डॉ. अरविंद मिश्रा से संपर्क कर सकते हैं। एलएलबी में प्रवेश लेने वाले छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं, लॉगिन आईडी खुली हुई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।