फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   U-WIN will keep track of vaccination of mothers and children

Agra News: माताओं एवं बच्चों के टीके का हिसाब रखेगा यू-विन

Fri, 08 Mar 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Mar 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
U-WIN will keep track of vaccination of mothers and children
कासगंज। अब महिलाओं को गर्भावस्था के समय लगने वाले टीके या फिर नवजात के जन्म के बाद लगने वाले टीके का हिसाब रखने के लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह कार्य यू-विन पोर्टल करेगा। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के टीके की ऑनलाइन एंट्री होगी। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने के बाद अब तुरंत सर्टिफिकेट मिल जाएगा।गर्भवती महिलाओं और बच्चों को जन्म के बाद से अलग-अलग आयु वर्ग के 12 जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाते हैं। अब तक यह कार्य ऑफलाइन होने से लोगों को टीकाकरण के अगले शेड्यूल की जानकारी नहीं रहती है। इसके लिए वह अपने क्षेत्र की एएनएम व आशा कार्यकर्ता पर निर्भर होते हैं। टीकाकरण के लिए उन्हें कोई प्रमाण पत्र भी नहीं प्राप्त होता। जानकारी के अभाव में तय शेड्यूल के अनुसार टीका नहीं लग पाता। जिससे चक्र टूटने पर बच्चे के बीमारी की चपेट में आने का खतरा पैदा हो जाता है। इन परेशानियों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने कोविड-19 की तर्ज पर यू-विन पोर्टल विकसित किया है। पूरे देश में इस प्लेटफार्म पर टीकाकरण की प्रविष्टि अंकित रहेगी। इस पर एक बार लाभार्थी का विवरण दर्ज होने पर वह विभाग की नजर में रहेगा। साथ ही उसके टीकाकरण का संपूर्ण चक्र उसके मोबाइल फोन में ही संग्रहित होगा। अपने आसपास के टीकाकरण सत्रों की जानकारी लाभार्थी को ऑनलाइन मिलने के साथ ही, घर बैठे टीके का स्टॉक भी देखा जा सकेगा। साथ ही टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करके संबंधित सत्र पर जाकर सुलभता से टीका लगवाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed