{"_id":"5c3c8bc0bdec22737d20b5dd","slug":"two-youths-killed-one-injured-in-road-accidents-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक घायल
Mon, 14 Jan 2019 06:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Jan 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
road accident
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में अलग-अलग हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पहला हादसा छाता के पिल्हौरा मार्ग पर गांव तरौली के पास हुआ। यहां वाहन का इंतजार कर रहे एक भतीजे की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई।
हादसे में युवक के चाचा घायल हो गए। युवक जागरण पार्टी में कलाकार था। युवक अपने चाचा के साथ बुआ के घर से लौट रहा था। उधर, एक अन्य हादसे में फरह के गांव कनपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
आगरा के मोहल्ला सीतानगर, राठौर गली (एत्माद्दौला) निवासी सचिन (30) पुत्र राजकुमार उर्फ राजेंद्र कुमार जागरण पार्टी में की-पैड बजाता था। रविवार की रात वो अपने चाचा हरी सिंह निवासी मीसाकलां, एटा के साथ बुआ के घर छाता कोतवाली के गांव तरौली से आगरा लौट रहा था।

Trending Videos
वाहन को इंतजार कर रहे थे चाचा-भतीजे
पिल्हौरा मार्ग पर गांव तरौली के पास ही चाचा और भतीजे वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर सचिन की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचित किया।
युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि युवक की मौत हुई और चाचा घायल हुआ है। बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उधर, दूसरे हादसे में आगरा के गांव जौधपुर, कीठम निवासी अजय (32) पुत्र रमजी फरह के गांव परखम से घर लौट रहा था। गांव अछनेरा रोड पर गांव कनपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।