फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youths killed in collision with speeding vehicle while condition of only one is critical In Agra

Agra: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, एक ही हालत नाजुक, भरतपुर से अछनेरा की तरफ आ रहे थे

Wed, 01 Feb 2023 10:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 10:09 PM IST
सार

आगरा में बुधवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

 

विज्ञापन
two youths killed in collision with speeding vehicle while condition of only one is critical In Agra
demo pic

विस्तार

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक पर तीन युवक भरतपुर की तरफ से आ रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। 

विज्ञापन


घटना के बाद राहगीर और स्थानीय लोगों की भी लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान शिवम (30) निवासी-अरुआ एवं योगेश (32) के रूप में हुई है। वहीं सौरभ (28) निवासी-पुरामना की हालत नाजुक है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed