फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths from Odisha kidnapped to visit Taj Mahal ransom demanded freed by police

आगरा: ताजमहल घूमने आए ओडिशा के दो युवकों का अपहरण, मांगी जा रही थी फिरौती; पुलिस ने कराए मुक्त

Wed, 29 Nov 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 11:55 AM IST
सार

ओडिशा पुलिस को आगरा में लोकेशन मिली थी, जिसके बाद आगरा पुलिस से संपर्क किया गया। आगरा पुलिस ने दोनों युवकों को बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
Two youths from Odisha kidnapped to visit Taj Mahal ransom demanded freed by police
man demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए ओडिशा के दो युवकों का अपहरण कर लिया गया। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई जब उनसे युवकों को मुक्त करने के लिए फिरौती मांगी गई। परिवार के लोगों ने ओडिशा पुलिस से मदद मांगी, जिसके बाद वहां की पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। आगरा पुलिस ने दोनों युवकों को मुक्त कराते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ओडिशा के रहने वाले दो युवक ताजमहल देखने के लिए आगरा आए थे। यहां इन युवकों का अपहरण कर बंधक बना लिया गया। इसके बाद युवकों के परिवारीजनों  को फोन कर फिरौती की मांग की जाने लगी। इसकी खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। ओडिशा के थाने में परिवार के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद ओडिशा पुलिस ने जब कॉल ट्रेस किया तो लोकेशन आगरा की मिली।
विज्ञापन


ओडिशा पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। आगरा पुलिस ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर दोनों युवकों को मुक्त करा लिया। इसके साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही  है। आगरा  पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए ओडिशा पुलिस के आने का इंतजार कर रही  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed