{"_id":"6a91aa4f29ca717f0604bae6","slug":"two-youths-died-in-road-accident-on-rakshabandhan-in-agra-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बुझ गए दो घरों के चिराग: तीन बहनों के इकलाैते भाई की माैत, बेटे की लाश देख बेसुध हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बुझ गए दो घरों के चिराग: तीन बहनों के इकलाैते भाई की माैत, बेटे की लाश देख बेसुध हुई मां
Fri, 28 Aug 2026 09:10 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 28 Aug 2026 09:10 PM IST
सार
आगरा के बोदला चौराहे पर पीछे से आते ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। भोलू की माैके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोग जुट गए। चालक ट्रक को तेजी से ले जाने लगा मगर उसे लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया। चालक भाग निकला।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो परिवारों में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में घरों के चिराग बुझ गए। बोदला में दिल्ली से आई बहनों को लेने जा रहे भाई भोलू को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी माैके पर ही माैत हो गई। एत्माद्दाैला में हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की माैत हो गई। दूसरा घायल हो गया। मृतक यश मलिक घर में इकलाैता था। वह पिता की माैत के बाद वृद्ध मां का सहारा था। दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जयपुर हाउस स्थित जूस वाली गली निवासी भोलू (32) एक टीवी शोरूम में काम करता था। उसके चचेरे भाई अनिल ने बताया कि भोलू की तीन बहन ममता, मुन्नी और पिंकी हैं। रक्षाबंधन पर भाेलू को राखी बांधने के लिए बहनें ममता और मुन्नी बृहस्पतिवार रात को आगरा आ रही थीं। वह बस से सिकंदरा तिराहे पर उतरी थीं। उन्होंने भाई को कॉल किया। कहा कि वो आ गई हैं। उन्हें आकर ले जाए।

रात 11:30 बजे भोलू बाइक से सिकंदरा जा रहे थे। बोदला चौराहे पर पीछे से आते ट्रक ने चपेट में ले लिया। भोलू की माैके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोग जुट गए। चालक ट्रक को तेजी से ले जाने लगा मगर उसे लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया। चालक भाग निकला। पुलिस ने भोलू के मोबाइल से परिजन को हादसे की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। इकलाैते भाई की माैत से तीनों बहनों का हाल-बेहाल था। वह फूट-फूटकर रोये जा रही थीं। उसकी पत्नी नीतू और पांच वर्ष का बेटा भी है। उन्हें परिजन किसी तरह से संभाल रहे थे।
बेटे की माैत की खबर सुन बेसुध हुई मां
लक्ष्मी कुंज, एत्माद्दौला निवासी यश मलिक मित्र (26) मथुरा की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह घर में इकलाैता था। पिता की कई साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। मां सुदेश देवी हैं। मामा नरेंद्र कुमार ने बताया कि यश के दोस्त कपिल की पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे वो दोस्त की पत्नी को देखकर बाइक से लौट रहा था। उनके साथ दोस्त साैरभ भी थे।हाईवे पर ट्रांस यमुना कॉलोनी के सामने रॉयल कट के पास शाहदरा की तरफ से तेज गति से एक कार आ रही थी। उसने यश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे यश और साैरभ गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गंभीर घायल दोस्तों को नजदीक के अस्पताल ले गई। वहां डाक्टरों ने यश को मृत घोषित कर दिया। खबर सुनकर मां बेसुध हो गईं। वह पोस्टर्माटम हाउस भी पहुंचीं। उन्हें परिवार के लोग संभाल रहे थे।
दो हादसों में युवकों की जान गई है। मामले में परिजन की तहरीर ले ली गई है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की हैं। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी