फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths died after being hit by Rajdhani Express in firozabad

Firozabad: वीडियो बनाने के चक्कर में दो युवकों ने गंवाई जिंदगी, राजधानी ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Fri, 02 Dec 2022 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 06:04 PM IST
सार

फिरोजाबाद में वीडियो बनाने के चक्कर में दो युवकों ने अपनी जिंदगी गंवा दी। दोनों रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
Two youths died after being hit by Rajdhani Express in firozabad
मृतक युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का शौक दो युवकों के लिए मौत का कारण बन गया। रुपसपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाते समय दो युवक राजधानी एक्सप्रेस की चपेट आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी शशांक उर्फ अंशू (19) अपने साथी करन उर्फ सोमेश (20) के साथ शटरिंग का काम करता था। शशांक और करन दोनों लाइनपार क्षेत्र के गांव ढोलपुरा में शटरिंग का काम कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों लोग रेलवे लाइनपार कर ढोलपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन


शशांक और करन रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस बीच कानपुर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस वहां से गुजरी तो दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर लाइनपार थानाध्यक्ष महेश कुमार व जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शवों को देख मची चीख-पुकार 

युवकों के शवों के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजन जिला अस्पताल आ गए। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष लाइनपार महेश कुमार का कहना है कि दोनों युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी राजधानी की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है। शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

सोमेश और शशांक की मौत के बाद दोनों परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया। सोमेश की मौत के बाद उसके परिवार का चिराग बुझ गया। सोमेश माता पिता का इकलौता पुत्र था। सोमेश उर्फ करन सिंह की बहन रोशनी की फरवरी माह में शादी होनी है। पिता मजदूरी करते हैं। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed