{"_id":"5b7bb5c042c79246424d5f20","slug":"two-youths-beaten-to-girl-and-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू कुत्ता ले जाने से रोका तो युवती को पीटा, पिता का तोड़ा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू कुत्ता ले जाने से रोका तो युवती को पीटा, पिता का तोड़ा हाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो युवकों ने अपने साथियों के साथ युवती को पीट दिया। पिता बचाने आए तो उनको भी पीटा। उनका हाथ तोड़ दिया। युवती का कहना है कि युवक घर के बाहर बंधा उनका पालतू कुत्ता ले जाना चाहते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती का कहना है कि रविवार रात को उसका पालतू कुत्ता घर के बाहर बंधा हुआ था। वो गेट पर बैठी हुई थी। तभी मोहल्ले के सौरभ और सचिन अपने तीन साथियों के साथ आए। वह कुत्ता खोलकर ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो उसे पीट दिया।
विज्ञापन
पिता बचाने आए तो उनका हाथ तोड़ दिया। युवक घर में भी घुस आए। शोरशराबा पर धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि बलवा, मारपीट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवती ने तहरीर में छेड़छाड़ की बात नहीं की थी। मगर, सोमवार को एसपी सिटी प्रशांत वर्मा से मुलाकात के बाद युवती का कहना था कि आरोपी युवक उसे काफी समय से परेशान कर रहे थे। स्कूल जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ की जाती थी। इस कारण वह दहशत में है।