{"_id":"633c070176fc1b71cd0eb783","slug":"two-youths-arrested-with-one-and-a-half-kilograms-of-charas-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: एफसीआई गोदाम के पास खड़े थे दो युवक, पुलिस ने चेकिंग की तो रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: एफसीआई गोदाम के पास खड़े थे दो युवक, पुलिस ने चेकिंग की तो रह गई हैरान
Tue, 04 Oct 2022 03:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Oct 2022 03:42 PM IST
सार
शिकोहाबाद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। चेकिंग के दौरान उनके पास से पुलिस ने सवा किलो चरस मिला।
विज्ञापन
चरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में थाना पुलिस ने सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में एटा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समीप से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.250 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें - नाचते हुए आई मौत: देवी पंडाल में थक कर हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने तक टूट गई सांसों की डोर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद में किसी को देने आए थे चरस
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दो युवक संदिग्ध अवस्था में एफसीआई गोदाम के पास खड़े दिखाई दिये। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से सवा किलो चरस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शिकोहाबाद में इसकी डिलेवरी करने आए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नाचते हुए आई मौत: देवी पंडाल में थक कर हुआ बेहोश, अस्पताल पहुंचने तक टूट गई सांसों की डोर
विज्ञापन