{"_id":"67f9f93c99ed2662e009d858","slug":"two-youths-arrested-for-asking-for-donations-for-palestinians-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : फलस्तीनियों के लिए चंदा मांगने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल किया जब्त... खाते की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : फलस्तीनियों के लिए चंदा मांगने वाले दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मोबाइल किया जब्त... खाते की जांच शुरू
Wed, 09 Jul 2025 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:10 AM IST
सार
फलस्तीनियों के लिए चंदा मांगने जा रहे दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। एक लोहे की ग्रिल लगाने का काम करता है, तो दूसरा साड़ी की दुकान का कर्मचारी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्माद्दाैला स्थित नगला देवजीत में शुक्रवार दोपहर दो युवक फलस्तीन के लिए चंदा मांग रहे थे। बैनर लेकर जामा मस्जिद जाने की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। वह क्यूआर कोड से रकम जमा कराने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। खाते की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक सुशील नगर निवासी सोहेल और अब्बास नगर निवासी साहिल हैं। सोहेल लोहे की ग्रिल लगाने का काम करता है। वहीं साहिल एक साड़ी की दुकान पर कर्मचारी है।
विज्ञापन
दोनों को नगला देवजीत में चेकिंग के बाद स्कूटी सहित पकड़ लिया गया। उनके मोबाइल में क्यूआर कोड मिला है। यह किस खाते का है? यह पैसा कहां ट्रांसफर किया जाना था। इस बारे में दोनों से जानकारी की जा रही है। मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन