{"_id":"6186704f2b3bb114963b5956","slug":"two-youth-sexual-abused-with-two-minor-sisters-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: खेत पर गईं दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: खेत पर गईं दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Sat, 06 Nov 2021 05:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Nov 2021 05:38 PM IST
सार
मैनपुरी में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों पर आरोप लगा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है। उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र में रिश्ते की दो नाबालिग बहनों के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। दोनों बहनें शुक्रवार की शाम खेत पर गईं थीं। तभी रास्ते में दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर ले गए। पीड़ित किशोरों के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उक्त आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनें शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर से खेत की ओर गईं थीं। गांव के बाहर बंबा की पटरी के पास पहुंची, तभी दन्नाहार क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी गौरव शाक्य और बिछवां के गांव करीमगंज निवासी सौरभ ने किशोरियों को पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच ले गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित किशोरियों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया। वहीं पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। उधर, पुलिस ने पीड़ित किशोरियों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन