{"_id":"68e88669a43c600ba90d160a","slug":"two-young-men-die-in-scooter-accident-on-agra-mathura-highway-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराया स्कूटर, दो दोस्तों की मौत; शादी में शामिल होने जा रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराया स्कूटर, दो दोस्तों की मौत; शादी में शामिल होने जा रहे थे दोनों
Fri, 10 Oct 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:37 AM IST
सार
शादी में जा रहे स्कूटर सवार दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा–मथुरा हाईवे पर बुधवार की रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में स्कूटर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में जा रहे थे। गांव अरसैना के पास उनका स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के मुताबिक रुनकता निवासी दानिश (35) और अजीत चौधरी (25) बुधवार की रात किसी शादी समारोह में शामिल होने फरह (मथुरा) जा रहे थे। माना जा रहा है कि स्कूटर की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ है। परिवारवालों के मुताबिक दानिश ट्रक चालक था। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। वहीं अजीत जूता फैक्टरी में काम करता था।