{"_id":"606069588ebc3e5911502e6b","slug":"two-young-man-dies-due-to-electrocuted-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से बाइक सवार दो युवकों की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से बाइक सवार दो युवकों की जिंदा जलकर मौत
Mon, 29 Mar 2021 12:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:20 AM IST
सार
- लोहे की चारपाई लेकर लौट रहे थे घर, चारपाई हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में रविवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव सलेमपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर करंट लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से लोहे की चारपाई ले जा रहे थे। चारपाई सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लहरा निवासी 30 वर्षीय सुभाष पुत्र करन सिंह कश्यप और 32 वर्षीय जयदीप उर्फ अल्लू पुत्र कुंवरपाल रविवार को कुरावली गए थे। शाम करीब 3:30 बजे दोनों लोहे की चारपाई को बाइक के बीच में रखकर गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर के पास संपर्क मार्ग पर पहुंची। तभी चारपाई ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में छू गई।
विज्ञापन
परिजन रो-रोकर हुए बेहाल
जब तक बाइक सवार कुछ समझ पाते करंट ने दोनों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं एसडीएम मानसिंह पुंडीर और सीओ डीपी गौड़ पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के नीची होने बात कहते हुए विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। काफी देर तक परिजनों ने शव नहीं उठने दिए। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। होली से पहले हुए हादसे से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।