फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young man arrested for murder of his friend in mathura

दोस्ती का कत्ल: मथुरा में रुपयों के लिए दोस्त को मार डाला, चाकुओं से किए 19 वार, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 12:37 AM IST
सार

युवक की हत्या एक जून हुई थी। अगले दिन उसका शव अडींग नहर किनारे मिला था। हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने दो दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। 

विज्ञापन
two young man arrested for murder of his friend in mathura
हत्या के आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में 1.88 लाख रुपये के लिए दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर दोस्त की बेहरमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के पेट और गर्दन पर चाकुओं से 19 वार किए। इसके बाद उसका शव अड़ींग नहर के पास फेंक दिया। दो जून को कोतवाली पुलिस ने युवक का शव बरामद किया और जांच में जुटी गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने युवक की हत्या करने से पहले उसे बीयर और शराब पिलाई थी। जब वह नशे में धुत हो गया तो उसकी जान ले ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कोरोना के कारण नौकरी छूट जाने पर योगेश शर्मा पुत्र सुरेश चंद शर्मा निवासी विष्णुपुरी ने ब्याज का काम शुरू कर दिया। योगेश से उसके दोस्त दीपक शर्मा उर्फ गोल्डी पुत्र गणेश शर्मा निवासी विष्णुपुरी ने दो लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसमें से 50 हजार रुपये लौटा दिए थे, जबकि डेढ़ लाख रुपये बकाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपने दोस्त को भी दिलाए थे रुपये
गोल्डी ने अपने दोस्त सोनू उर्फ बोना पुत्र ठाकुरदास निवासी मंशा टीला महावन को भी योगेश से 38 हजार रूपये ब्याज पर दिलवाए। लगातार रुपये मांगने पर बोना और गोल्डी रुपये वापस नहीं कर रहे थे। एक जून को बोना और गोल्डी अपने साथ योगेश को रुपये दिलवाने के बहाने अड़ींग ले गए। रास्ते में तीनों ने जमकर शराब और बीयर पी। 

नशे में धुत होने के बाद आरोपियों ने अड़ींग नहर के पास योगेश के पेट और शरीर पर चाकुओं से 19 वार किए। हत्या के बाद उसका शव को फेंककर भाग गए। उधर, रात को घर न आने पर योगेश के भाई सचिन ने गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। दो जून को योगेश का शव मिला। 

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा,  इंस्पेक्टर अपराध अमित कुमार बैनीवाल और चौकी प्रभारी राकेश यादव की टीम ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed