फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two year old innocent girl died in Mainpuri drowning in pond

मैनपुरी: दूसरे के दुख में शामिल होने आए दंपति से हमेशा के लिए बिछड़ गई दो साल की मासूम, तालाब में गिर कर गई जान 

Thu, 24 Mar 2022 03:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 03:44 PM IST
सार

होली के बाद पति अपनी दो साल की बच्ची और पत्नी के साथ ससुराल में आया था। पत्नी घर के अंदर थी, तभी बच्ची खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गई। घर के पास ही स्थित तालाब में डूबकर बच्ची की जान चली गई।

विज्ञापन
Two year old innocent girl died in Mainpuri drowning in pond
तालाब जिसमें डूबने से हुई बच्ची की मौत और विलाप करते पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी क्षेत्र के पास के ही गांव जगामई में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो साल की मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि बच्ची खेलते-खेलते घर से बाहर निकल आई थी, जो किसी तरह तालाब तक पहुंच गई। जब तक कोई उसे देख पाता तब तक तालाब में डूबने से उसकी जान चली गई। क काफी देर बाद परिवार के लोगों ने जब उसकी तलाश की, तो मामले की जानकारी हो सकी।

विज्ञापन


बताया गया है कि मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव नगला ढफा निवासी सत्यम सिंह की ससुराल में गमी हो गई थी। होली के त्योहार पर वह पत्नी व दो वर्षीय पुत्री लाडो के साथ गमी उठाने के लिए आए थे। बृहस्पतिवार को बच्ची खेलते हुए अचानक घर से बाहर निकल गई। बच्ची किसी तरह से घर पास बने तालाब में जा गिरी। कुछ देर बाद बच्ची को घर में न देख परिजन चिंतित हुए और उसकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 

Two year old innocent girl died in Mainpuri drowning in pond
बच्ची की मौत के बाद बेसुध मां के संभालते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
बच्ची का कहीं भी पता नहीं लग पा रहा था। इसके बाद परिजन जब तालाब की ओर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। मासूम लाड़ो तालाब में पड़ी थी। आनन-फानन में बच्ची को बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची मर चुकी है। दो साल की बेटी की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता तो बेसुध हो गए।

दोनों को किसी तरह रिश्तेदारों ने संभाला, जिसके बाद परिजन बच्ची के शव को जरामई लेकर भिंड चले गए। परिजनों की ओर से पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में परिजनों की ओर से जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed