{"_id":"64a2917f97a6e8703101a876","slug":"two-year-old-girl-died-due-to-drowning-in-the-pond-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक गलती ने ली मासूम की जान: खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंची बच्ची, फिसल कर गिरी; हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गलती ने ली मासूम की जान: खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंची बच्ची, फिसल कर गिरी; हो गई मौत
Mon, 03 Jul 2023 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:44 PM IST
सार
घर के बाहर खेलते समय दो साल की बच्ची फिसलकर तालाब में गिर गई। परिजनों को चब तक पता चलता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चार घंटे बाद बच्ची का शव तालाब ने निकाला जा सका।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव पोखरिया में शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेलते समय तालाब में गिरी दो वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। करीब 4 घंटे बाद उसका शव बरामद किया जा सका।
विज्ञापन
थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव पोखरिया निवासी जितेंद्र मजदूरी करता है। उसके चार बच्चे जाह्नवी (11), शिवानी (5), आयुष (3) और प्रज्ञा (2) थीं। परिजन के मुताबिक दो वर्षीय प्रज्ञा शुक्रवार की शाम भाई आयुष के साथ घर के बाहर खेल रही थी। घर के बगल ही तालाब भी है। खेलते समय प्रज्ञा तालाब में चली गई। जिस पर किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, कुछ देर खेलने के बाद तीन साल का भाई आयुष घर में चला गया। इधर, जब काफी देर तक प्रज्ञा किसी को नजर नहीं आई, तो लोग खोजने में जुटे। आसपास के घरों में भी जब कहीं प्रज्ञा नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो बताया गया कि प्रज्ञा तीन साल के भाई आयुष के साथ बाहर खेल रही थी, तभी से गायब है। आयुष ने बताया कि वह प्रज्ञा के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। तालाब में डूबने की आशंका पर तलाश शुरू की गई। रात करीब 10 बजे तालाब में ही प्रज्ञा का शव मिला।
प्रभारी निरीक्षक निबोहरा गंगासागर ने बताया कि बताया कि खेलते समय बच्ची तालाब में फिसल गई थी। जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसका शव तालाब से निकाला गया।