फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two-year-old boy dies after being hit by a car near West Glass Labor Colony of Firozabad

Firozabad: पिता की उंगली पकड़कर बाजार जा रहा था दो साल का मासूम, कार की रफ्तार के साथ आई मौत

Sat, 10 Dec 2022 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 02:33 PM IST
सार

 पीड़ित परिजनों ने बताया कि असद चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। पिता मजदूरी करते है। तीन दिन पहले असद की मां ने बेटे को जन्म दिया था। 

विज्ञापन
Two-year-old boy dies after being hit by a car near West Glass Labor Colony of Firozabad
मृतक बच्चे का फाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद की लेबर कॉलोनी वेस्ट ग्लास के पास कार की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक घायल हो गया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को हिरासत में न लिए जाने पर परिजन ने पुलिस की गाड़ी को रोक लिया। मामला बढ़ता देख अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन


लेबर कॉलोनी निवासी असद (2) पुत्र समीर पिता की उंगली पकड़कर बाजार जा रहा था। वेस्ट ग्लास के पास कार चालक कार को बैक कर रहा था। तभी असद कार की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसा होते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। असद को आरोपी की कार से परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया और सरकारी गाड़ी में बैठाकर थाने के लिए चल दी। इस पर वहां मौजूद मृतक बालक के परिजन ने पुलिस को गाड़ी को रोक लिया और हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख उत्तर थाने से फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करा दिया। तब कहीं जाकर पुलिस आरोपी कार चालक को थाने लेकर पहुंची। 
विज्ञापन


पीड़ित परिजन का कहना है कि जिस कार से हादसा हुआ, उस कार पर प्रदूषण विभाग का स्टीकर लगा हुआ। विभागीय अफसर कार्रवाई करने को वहां आए थे। थानाध्यक्ष लाइनपार महेश कुमार का कहना है कि कार को कब्जे में लिया गया है। चालक हिरासत में है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की उंगली पकड़ने के बाद भी असद को झपट ले गई मौत

कहते हैं पिता साथ हो तो हर मुसीबत टल जाती है, लेकिन दो साल के असद के लिए यह कहावत सटीक साबित नहीं हो सकी। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त असद अपने पिता समीर की उंगली पकड़कर मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी वहां से गुजरी कार की चपेट में आकर घायल हुआ, अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। 


 पीड़ित परिजनों ने बताया कि असद चार भाइयों में तीसरे नंबर का भाई था। पिता मजदूरी करते हैं। तीन दिन पहले असद की मां ने बेटे को जन्म दिया था। पुत्र रत्न की प्राप्ति पर समीर के यहां खुशियां थी। पलक झपकते ही इस घटना ने खुशियों को गम में बदल दिया। असद की मौत की सूचना से पूरे मोहल्लेवासी सन्न थे। जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर उमड़ी भीड़ इस बात को साबित कर रही थी, कि असद लोगों का चेहेता था। लोगों का आरोप है कि हादसा कार चालक की लापरवाही के चलते हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed