फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women turned out to be dengue infected

Kasganj: डेंगू तेजी से पसार रहा पांव, संक्रमित निकलीं दो महिलाएं; बरतें ये सावधानी

Sun, 20 Aug 2023 09:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 20 Aug 2023 09:02 AM IST
सार

संक्रामक रोग तेजी से पैर पसार रहे हैं। जिला अस्पताल की लैब पर डेंगू की 43 मरीजों की रक्त की जांच की गई।

विज्ञापन
Two women turned out to be dengue infected
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। दो महिलाएं डेंगू संक्रमित निकल आईं। वहीं छह मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल पर मरीजों की कतार लगी रहीं, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज इस समय काफी बदला हुआ है। कभी धूप निकल रही है तो कभी बादल छा जाते हैं तो कभी बारिश होने लगती है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। संक्रामक रोग तेजी से पैर पसार रहे हैं। जिला अस्पताल की लैब पर डेंगू की 43 मरीजों की रक्त की जांच की गई। इसमें नीलू निवासी बीबी सलेमपुर एवं पुष्पलता निवासी प्रहलादपुर में डेंगू की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


55 मरीजों की टाइफाइड की जांच की गई, जिसमें 6 मरीजों में पुष्टि हुई। 55 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की कतार लग गईं। ओपीडी बंद होने तक 663 मरीज अस्पताल पर आए। जिसमें से 92 मरीजों में बुखार की शिकायत रही। डायरिया के 21 एवं सांस के 29 मरीज आए। आई फ्लू के मरीज भी अस्पताल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस मौसम में सावधानी की आवश्यकता है। अपने आसपास मच्छर न पनपने दें। खान पान का ध्यान रखें।

ये बोले मरीज 

शशि ने बताया कि मुझे बुखार की शिकायत है। इसके साथ खांसी व पेट दर्द की भी शिकायत है। एक घंटा से अधिक समय अस्पताल पर आए हो चुका है। वहीं जय प्रकाश ने बताया कि बारिश में भीग जाने से सर्दी खांसी का असर हो गया है। सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। अस्पताल पर आए एक घंटा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed