फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two women suffering from heart and cancer died

Agra News: हार्ट और कैंसर से पीड़ित दो महिलाओं की मौत

Mon, 05 Jun 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Jun 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two women suffering from heart and cancer died
मैनपुरी। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 783 मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचीं हार्ट और कैंसर से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल के फिजीशियन कक्ष और बाल रोग कक्ष में डॉक्टर के पास मरीजों की नौ बजे से दो बजे तक भीड़ देखी गई। पंजीकरण काउंटर और दवा काउंटर पर मरीजों को भीड़ में जूझते हुए देखा गया। फिजीशियन कक्ष में 181 तो बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में 162 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। 27 मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर भर्ती कराया गया। तीन मरीजों को हालत बिगडने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

कस्बा बेवर के फर्रुखाबाद रोड निवासी मुन्नालाल की 60 वर्षीय पत्नी मीरा देवी को पिछले कुछ दिनों से कैंसर की समस्या थी। परिजन उनका एक निजी अस्पताल में जनपद से बाहर उपचार करा रहे थे। पिछले कुछ दिनों से वे घर पर ही थीं। रविवार की रात उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेवर निवासी शरद कुमार सिंह की 45 वर्षीय पत्नी रीना सिंह को सोमवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed