{"_id":"5f0af7958341784e0d66c16c","slug":"two-women-died-in-road-accident-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, युवक की हालत गंभीर
Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के छाता क्षेत्र में रविवार को हाईवे पर गैस एजेंसी गोदाम के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रविवार को सुबह तकरीबन 11:30 बजे कोसीकलां निवासी देवेंद्र (25) पुत्र दानपाल बाइक से गांव रनवारी एक गमी में जा रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी मीना देवी (20) एवं मामी संतोष (26) पत्नी देवीराम निवासी बरका भी बैठी थीं।
विज्ञापन
हाईवे पर ओम इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं के ऊपर होकर कंटेनर के पहिये निकल गए और मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र साइड में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
काफी दूर तक घिसटती चली गई बाइक
कंटेनर के बंफर में फंस कर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। चालक ने भागने की कोशिश की, तभी आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर ट्रक चालक व क्लीनर को लोगों ने पकड़ लिया।
सूचना मिलने के बाद थाना छाता कोतवाली के इंस्पेक्टर रवि त्यागी, एससआई सत्येंद्र यादव, कस्बा इंचार्ज देवपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल युवक को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
सूचना मिलने के बाद थाना छाता कोतवाली के इंस्पेक्टर रवि त्यागी, एससआई सत्येंद्र यादव, कस्बा इंचार्ज देवपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल युवक को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।