फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two women died in road accident in mathura

हादसा: कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, युवक की हालत गंभीर

Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
two women died in road accident in mathura
सांकेतिक तस्वीर

मथुरा के छाता क्षेत्र में रविवार को हाईवे पर गैस एजेंसी गोदाम के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


रविवार को सुबह तकरीबन 11:30 बजे कोसीकलां निवासी देवेंद्र (25) पुत्र दानपाल बाइक से गांव रनवारी एक गमी में जा रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी मीना देवी (20) एवं मामी संतोष (26) पत्नी देवीराम निवासी बरका भी बैठी थीं। 
विज्ञापन



हाईवे पर ओम इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं के ऊपर होकर कंटेनर के पहिये निकल गए और मौके पर ही मौत हो गई। देवेंद्र साइड में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी दूर तक घिसटती चली गई बाइक

कंटेनर के बंफर में फंस कर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। चालक ने भागने की कोशिश की, तभी आसपास के  खेतों में काम कर रहे लोगों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर ट्रक चालक व क्लीनर को लोगों ने पकड़ लिया। 

सूचना मिलने के बाद थाना छाता कोतवाली के इंस्पेक्टर रवि त्यागी, एससआई सत्येंद्र यादव, कस्बा इंचार्ज देवपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायल युवक को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed