फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two trucks laden with drugs were caught in Agra after Gorakhpur

Agra News: गोरखपुर के बाद आगरा में पकड़े गए दवाओं से लदे दो ट्रक, जीएसटी ने शुरू की जांच

Mon, 08 Aug 2022 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 03:40 PM IST
सार

जीएसटी विभाग ने दवाओं से लदे दो ट्रक पकड़े हैं।  ट्रकों के माल के जीएसटी नंबर में गड़बड़ी थी। बिल और लाइसेंस की जांच की। 

विज्ञापन
two trucks laden with drugs were caught in Agra after Gorakhpur
पकड़े गए ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में नारकोटिक्स की दवाएं पकड़े जाने के बाद जीएसटी विभाग ने रविवार को दवाओं से लदे दो ट्रक पकड़े। जानकारी पर औषधि विभाग की टीम ने दवाओं के बिल और रिकॉर्ड जांचे हैं। दो दवाओं के नमूने लिए हैं। 

विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि लखनऊ एक्सप्रेसवे और मथुरा रोड से पकड़े गए ट्रकों के माल के जीएसटी नंबर में गड़बड़ी थी। औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार और कपिल शर्मा को जांच के लिए भेजा। एक्सप्रेसवे पर पकड़े गए ट्रक में कोई नारकोटिक्स की दवा नहीं मिली। ये लखनऊ और मेरठ जा रहा था। फर्म मालिक अमित वर्मा बुलाए गए। बिल और लाइसेंस की जांच की। इस ट्रक में लदी दवाओं में से एंटीबायोटिक और पेट रोग की दवाओं के नमूने लिए हैं। 
विज्ञापन


दूसरा ट्रक कमला नगर के बाइजी मेडिको एंड सर्जिको फर्म का था, जो मथुरा और भरतपुर जाना था। इसमें मरीज को चढ़ाए जाने वाली ग्लूकोज की बोतलें भरी हुई थीं। इनके बिल और लाइसेंस की जांच की। नमूने फेल होने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करा रहे हैं, कार्रवाई करेंगे

गोरखपुर में नारकोटिक्स की दवाएं आगरा से भेजी गई थीं, इसकी अभी जांच कर रहे हैं। संबंधित जिले के सहायक आयुक्त से भी पता कर रहे हैं। यहां से दवाएं भेजी गई हैं और मालिक भी यहीं के हैं तो पुलिस बल के साथ कार्रवाई करेंगे। 

-अखिलेश जैन, सहायक आयुक्त औषधि आगरा मंडल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed