फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two trucks caught fire after collision,three bikes also burnt on Agra-Gwalior highway

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा: पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी आग, तीन बाइकें भी जलकर राख

Tue, 28 Sep 2021 10:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 10:15 AM IST
सार

सोमवार रात को आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। गांव इटौरा के भारत पेट्रोल पंप के समीप दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिससे दोनों में आग लग गई। चालकों और परिचालकों ने कूदकर जान बचाई। हादसे की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Two trucks caught fire after collision,three bikes also burnt on Agra-Gwalior highway
टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 12 बजे ग्वालियर हाईवे पर भारत पेट्रोलियम के पंप के पास दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। ट्रकों में सवार चालकों और परिचालकों ने कूदकर जान बचाई। आग का गोला बने ट्रकों की चपेट में पास में खड़ी तीन बाइकें भी आ गईं।

विज्ञापन


घटना के बाद हाईवे पर दहशत फैल गई। दोनों तरफ वाहन रुक गए, जिससे जाम लग गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों ट्रकों में माल भरा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे प्लाइबोर्ड लदे एक ट्रक में डीजल डलवाने के बाद चालक उसे पेट्रोल पंप से लेकर ग्वालियर हाईवे पर मुड़ा था। तभी पीछे से आए एक ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रक करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। चिंगारी निकलने से आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में जानलेवा बुखार: 24 घंटे में एक साल की बच्ची सहित छह की मौत, 14 दिन में 29 की गई जान
 

एक ट्रक में प्लाईबोर्ड लदा होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रकों में सवार चालक–क्लीनर कूद कर जान बचाई। हाईवे पर आग का गोला बने ट्रकों को देखकर अन्य वाहनों के पहिए थम गए। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी आ गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया। पंप के समीप ही वैष्णो ढाबा पर इटौरा गांव के कुछ युवकों की बाइकें खड़ी थीं। आग ने तीन बाइकों को भी चपेट में ले लिया। जिससे तीनों बाइकें जल गईं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed