फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Thousand People Give Samples for Test Corona Virus

यही जज्बा रहा तो जीत लेंगे जंग, खांसी-जुकाम होने पर दो सप्ताह में दो सौ लोगों ने दिए नमूने

Wed, 18 Mar 2020 01:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Mar 2020 01:48 PM IST
सार

किसी में कोरोना के लक्षण दिखें तो 0562-2600508 पर फोन करें 
 

विज्ञापन
Two Thousand People Give Samples for Test Corona Virus
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल में सैंपल लेने के लिए बनाए सेंटर में रोजाना 10 से 15 लोग खुद पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर खांसी-जुकाम और सामान्य बुखार से पीड़ित हैं। एहतियात के तौर पर इन लोगों ने जांच कराई है। अब तक  एक में भी कोरोना नहीं मिला है। इससे इनके आसपास के लोगों ने भी राहत की सांस ली है। 15 दिन में 200 लोग जांच करा चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर मुकेश वत्स ने बताया कि लोगों की जागरूकता के कारण ही आगरा में स्थिति सामान्य है। आठ मरीज मिलने के बावजूद संक्रमण किसी और में नहीं गया है। लोग न केवल खुद सैंपल देने के लिए आ रहे हैं बल्कि किसी में खांसी-जुकाम देखते ही सूचना दे रहे हैं। 
विज्ञापन


18 कॉलोनियों में सर्वे, सभी जगह मिला सहयोग
स्वास्थ्य विभाग की टीमें 18 कॉलोनियों में हेल्थ सर्वे कर चुकी हैं। इनमें खंदारी, ईदगाह, दयालबाग शामिल हैं। सभी जगह टीमों को सहयोग मिला। टीम के एक एक सवाल का लोगों ने जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आए लोगों की भी दे रहे सूचना
कमला नगर में युवक के स्पेन से आने का पता चलते ही लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। सोमवार की रात युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मंगलवार को अलबतिया के लोगों ने भी कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि अमेरिका से एक युवक आया है। उसकी जांच कराई जाए।

घरों से कम निकल रहे लोग
1. एसएसपी और डीएम दफ्तर में फरियादी मास्क लगाकर आ रहे हैं, सैनिटाइजर साथ रखते हैं।
2. थानों और एसएसपी दफ्तर में शिकायत सुन रहे पुलिसकर्मियोें ने भी मास्क लगा रखे हैं।
3. राजामंडी जैसे भीड़ वाले बाजार में सन्नाटा है, लोग घरों से कम निकल रहे हैं।
4. मंदिरों में भी लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े रहे हैं। मास्क लगाकर भी जा रहे हैं।
 
 

पांच दिन में एक भी केस नहीं... 31 तक सतर्कता बढ़ानी होगी 
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा में पांच दिन में एक भी नया मरीज नहीं मिला है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। 31 मार्च तक बेहद सतर्क रहना जरूरी है। छावनी क्षेत्र में मरीज मिला है। वहां के लोग खास तौर से ज्यादा एहतियात बरतें। इस क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed